Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश: शासकीय सेवकों को 28 अक्टूबर तक करें...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश: शासकीय सेवकों को 28 अक्टूबर तक करें वेतन भुगतान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी शासकीय सेवकों के एक नवम्बर को देय अक्टूबर माह का वेतन का आहरण 28 अक्टूबर की स्थिति में करने के लिए सभी विभागों को आदेशित किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में सभी कर्मचारियों को दीपावली पर्व की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सभी शासकीय सेवकों को त्यौहार पूर्व वेतन का भुगतान होने से निश्चित ही दीपोत्सव अधिक आनंददायक होगा।

Related Articles

Latest News