Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी दीपावली के पहले देगी सभी कार्मिकों...

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी दीपावली के पहले देगी सभी कार्मिकों एवं आउटसोर्स कर्मियों को वेतन

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी सभी नियमित और संविदा कर्मचारियों, अधिकारियों को दीपावली के त्योहार से पूर्व माह अक्टूबर का वेतन भुगतान करेगी। पूर्व क्षेत्र कंपनी ने इस संबंध में सभी मैदानी अधिकारियों को आदेश जारी कर कहा है कि सभी आउटसोर्स कर्मचारियों को भी दीपावली के पूर्व वेतन प्रदान करना सुनिश्चित करें।

मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी के निर्देशानुसार कंपनी क्षेत्र के सभी कार्मिकों एवं आउटसोर्स कर्मचारियों अक्टूबर माह का वेतन दीपावली के मद्देजर जारी माह के दौरान ही देने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News