Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशएमपी पावर जनरेटिंग कंपनी ने दिए कार्मिकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने...

एमपी पावर जनरेटिंग कंपनी ने दिए कार्मिकों को चतुर्थ समयमान वेतनमान देने के आदेश

मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्य अभियंता मानव संसाधन व प्रशासन कार्यालय ने भृत्य संवर्ग के कुल सात कार्मिकों के 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए। इनमें चार सेवानिवृत्त कार्मिक भी शामिल हैं। लाभ प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में सभी जबलपुर मुख्यालय के हैं।              

जिन कार्मिकों के 35 वर्षीय चतुर्थ समयमान वेतनमान आदेश जारी किए गए वे हैं- श्रीधर दयाहत, राजकुमार नामदेव व अजब राव शामिल हैं। इनके अतिरिक्त चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ कंपनी से सेवानिवृत्त हो चुके सुमंत गिरी गोस्वामी, राम नगीना पटेल, शिव प्रसाद यादव एवं अमर सिंह पटेल को भी प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Latest News