Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयपोल पर चढ़कर कार्य कर रहे संविदा बिजली कर्मी के करंट से...

पोल पर चढ़कर कार्य कर रहे संविदा बिजली कर्मी के करंट से हुए चार टुकड़े

कानपुर देहात (हि.स.)। जनपद के सिकन्दरा थाना क्षेत्र के राजपुर कस्बे में मंगलवार को हृदय विदारक घटना का लाइव वीडियो सामने आया है। बिजली के पोल पर करंट लगने से विद्युत संविदा कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई।

राजपुर में रहने वाले मनोज विद्युत विभाग में संविदा पर लाइनमैन का कार्य करते थे। मंगलवार को एक फाल्ट सुधारने के लिए वे पोल पर चढ़ गए । फाल्ट सही करते समय युवक करंट की चपेट में आ गया। विद्युत करंट में फंसे मृतक का शरीर चार टुकड़ों में बंट गया, जिसमे सर धड़ से अलग हो गया। विद्युत पोल पर तड़प कर मरने का लाइव वीडीओ बनाकर ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर डाल दिया। मृतक की पत्नी प्रियंका का आरोप है कि शटडाउन लेने के बाद भी विद्युत लाइन चालू की गई।

घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने मुगल रोड जाम कर दिया। परिजन नौकरी, मुआवजा, दोषी को सजा की मांग पर अड़ गए। खबर लिखे जाने तक मौके पर उप जिलाधिकारी, सीओ के साथ कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद थी।

Related Articles

Latest News