Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्‍यप्रदेश में दिन और रात हुए ठंडे, पचमढ़ी में 10 डिग्री से...

मध्‍यप्रदेश में दिन और रात हुए ठंडे, पचमढ़ी में 10 डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान

भोपाल (हि.स.)। मध्‍य प्रदेश में अब सर्दी का असर तेज होने लगा है। प्रदेश के हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिन-रात दोनों ही सबसे ठंडे हैं। मंगलवार-बुधवार की रात में भी पचमढ़ी में तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक रात में 1 डिग्री की गिरावट हुई। सीजन में पहली बार पचमढ़ी में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। वहीं, प्रदेश के कई शहरों में रात का तापमान 1 डिग्री तक लुढ़का है। 15 नवंबर के बाद असर और बढ़ेगा। उत्तरी हवाओं से सर्दी बढ़ सकता है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि अभी मौसम शुष्क है। ज्यादातर शहरों में दिन का तापमान एवरेज 15-16 डिग्री और दिन में 31-32 डिग्री तक ही रहेगा। उन्होंने कहा- पचमढ़ी, मंडला में तापमान लुढ़क सकता है। हिमालय की तरफ वेस्टर्न डिस्टबेंस की एक्टिविटी है। जल्‍द प्रदेश में इसका मूवमेंट हो सकता है। यदि असर रहता है तो उत्तरी हवाएं प्रदेश में आने लगेगी। जिससे ठंड का असर थोड़ा बढ़ सकता है। इसके अलावा वर्तमान में प्रशांत महासागर में अलनीलो-ला नीनो की स्थिति न्यूट्रल है। वहीं, आईओडी भी हिंद महासागर में न्यूट्रल है। इस वजह से नवंबर के शुरुआती दिनों में तापमान का असर ज्यादा नहीं है। दिसंबर में पारा लुढ़कने लगेगा। आखिरी सप्ताह में कोल्ड वेव भी चलेगी।

प्रदेश में अभी पचमढ़ी के साथ मंडला, शहडोल और अमरकंटक की रात भी सबसे सर्द है। मंडला में 12 डिग्री, शहडोल-अमरकंटक में 12.7 डिग्री, शाजापुर में 12.8 डिग्री, बैतूल में 13.4 डिग्री, राजगढ़-सीधी में 14 डिग्री, उमरिया में 14.1 डिग्री, मलाजखंड में 14.2 डिग्री और छिंदवाड़ा में 14.4 डिग्री रहा। जबलपुर समेत 15 शहरों में पारा 15 डिग्री से कम रहा। बड़े शहरों की बात करें तो जबलपुर सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 15.5 डिग्री, इंदौर में 16.8 डिग्री, ग्वालियर में 16 डिग्री और उज्जैन में तापमान 16.2 डिग्री दर्ज किया गया। यहां दिन में भी हल्की सर्दी रही।

Related Articles

Latest News