Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमौसम आज: जबलपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, पारा...

मौसम आज: जबलपुर में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा शुक्रवार, पारा 8.5 डिग्री पर

जबलपुर (हि.स.)। उत्तरी हवाओं के कारण पारा लगातार गोता लगा रहा है। शुक्रवार की सुबह सीजन की अब तक की सबसे सर्द सुबह रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस था, जो सामान्य से 4 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम था। विगत वर्ष आज ही के दिन अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

वहीं सम्भाग के अन्य जिलों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थानीय मौसम कार्यालय के अनुसार आज ठंड के साथ हवा में 69 प्रतिशत तक की नमी रही, जिससे गलन महसूस हो रही है। तापमान की लगातार कमी के चलते शहर ठंड की चपेट में है। शुक्रवार सुबह 2 से 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से शीतलहर चल रही थी।

Related Articles

Latest News