Monday, June 15, 2026
Homeराष्ट्रीयसैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने जीते खिताब

सैयद मोदी बैडमिंटन चैंपियनशिप: लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ने जीते खिताब

लखनऊ (हि.स.)। सैयद मोदी इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में लक्ष्य सेन सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता लिया। वहीं पीवी सिंधु ने महिला एकल में चीन की वू लूओ यू को हराकर खिताब जीत लिया।

सेन ने महज 31 मिनट में 21-6, 21-7 से खिताब जीता और इस तरह से वह दिन में शीर्ष सम्मान हासिल करने वाले तीसरे भारतीय बन गए। इससे पहले पीवी सिंधु ने महिला एकल ट्रॉफी जीतकर अपने बहुप्रतीक्षित खिताब के सूखे को समाप्त किया। उन्होंने महिला सिंग्लस का खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय जोड़ी ने महिला युगल की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

पीवी सिंधु ने महिला एकल फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर दो साल से अधिक समय के बाद अपना पहला खिताब जीता। सिंधु ने 47 मिनट तक चले मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंद्वी को 21-14, 21-16 से हराकर तीसरी टूर्नामेंट ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने इससे पहले 2017 और 2022 में यह टूर्नामेंट जीता था।

महिला युगल में ट्रीसा और गायत्री ने अपना पहला सुपर 300 खिताब जीतकर एक उल्लेखनीय उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने चीन की बाओ ली जिंग और ली कियान पर 21-18, 21-11 से शानदार जीत हासिल की, जिससे वे इस टूर्नामेंट को जीतने वाली पहली भारतीय महिला युगल टीम बन गईं। राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता ट्रीसा और गायत्री, जो 2022 संस्करण में उपविजेता रहीं, इस साल एक कदम और आगे बढ़ गईं।

पुरुष युगल में पृथ्वी कृष्णमूर्ति रॉय और साई प्रतीक के ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन 71 मिनट तक चले मैच में चीन के हुआंग डि और लियू यांग से 14-21, 21-19, 17-21 के स्कोर से हार गए।

Related Articles

Latest News