Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्टर का सख्त एक्शन- जिला प्रबंधक अखिल शुक्ला की सेवा समाप्त

जबलपुर कलेक्टर का सख्त एक्शन- जिला प्रबंधक अखिल शुक्ला की सेवा समाप्त

सरस्वती आजीविका महिला स्वसहायता समूह तिलसानी कुण्डम के द्वारा कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में अखिल शुक्ला जिला प्रबंधक लघु उद्यमिता विकास (प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक मप्र राज्य आजीविका मिशन जबलपुर) जिला पंचायत जबलपुर के विरुद्ध कम कीमत की कोदो कुटकी कुकीज निर्माण यूनिट की गुणवत्ताहीन, कम क्षमता की घटिया मशीन प्रदाय कराये जाने एवं समूह पर अनावश्यक दबाव डालकर ज्यादा पेमेंट कराये जाने के संबंध में शिकायत की गई।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अभिलेखों के परीक्षण, जांच प्रतिवेदन, शिकायतकर्ता, जांच दल एवं अखिल शुक्ला के प्रतिवेदन एवं समक्ष में समस्त पक्षों की सुनवाई की एवं उनके द्वारा प्रस्तुत तर्क भी संतोषजनक नहीं थे। साथ ही समूह को आर्थिक क्षति पंहुचाने, प्रशासन की छवि धूमिल करने एवं स्वसहायता समूह को धोखाधड़ी की चेष्टा स्वतः प्रमाणित हुई।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अखिल शुक्ला का उक्त कृत्य को गंभीर प्रशासकीय एवं वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में पाया, जिसके कारण मप्र शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल के पत्र क्रमांक/1108/22/वि-2/स्था./2019 भोपाल दिनांक 24/02/2020 में वर्णित बिंदु क्रमांक 4 “अनुशासन एवं प्रशासनिक नियंत्रण” में प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करते हुए उन्होंने अखिल शुक्ला जिला प्रबंधक की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है।

Related Articles

Latest News