Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर में महिला स्व-सहायता समूह से धोखाधड़ी करने वाले बर्खास्‍त जिला परियोजना...

जबलपुर में महिला स्व-सहायता समूह से धोखाधड़ी करने वाले बर्खास्‍त जिला परियोजना प्रबंधक के विरुद्ध दर्ज होगी एफआईआर

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने कुंडम जनपद पंचायत के ग्राम तिलसानी के सरस्वती आजीविका महिला स्व-सहायता समूह को धोखाधड़ी कर अधिक कीमत पर कोदो कुटकी से कुकीज बनाने की घटिया यूनिट प्रदाय करने के दोषी मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अखिल शुक्ला के विरुद्ध एफआईआर भी दर्ज की जायेगी।

इस संबंध में कलेक्‍टर दीपक सक्‍सेना ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर ब़र्खास्‍त प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक पर थाना प्रभारी कुंडम को एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने कहा है।

ज्ञात हो कि कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा आज ही एक आदेश जारी कर कुकीज मेकिंग यूनिट की गुणवत्ताहीन और कम क्षमता की घटिया मशीन प्रदान करने तथा महिला स्‍व सहायता समूह पर अनावश्यक दबाव डालकर सप्‍लायर को ज्यादा भुगतान कराने के इस मामले में दोषी सिद्ध पाये जाने पर मध्यप्रदेश राज्य आजीविका मिशन के प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक अखिल शुक्ला की संविदा सेवा तत्‍काल प्रभाव से समाप्‍त कर दी है।

Related Articles

Latest News