Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशजबलपुर कलेक्टर का आदेश- शीतलहर के चलते सुबह 9 बजे से पहले...

जबलपुर कलेक्टर का आदेश- शीतलहर के चलते सुबह 9 बजे से पहले नहीं किया जाए विद्यालयों का संचालन

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आदेश जारी कर कहा है कि शीतलहर और तापमान में आई कमी को देखते हुये जिले में स्थित सभी विद्यालयों का संचालन सुबह 9 बजे से पहले नहीं किया जाए।

कलेक्टर दीपक सक्सेना ने अपने आदेश में कहा कि जबलपुर जिले में तापमान की कमी एवं शीतलहर के कारण विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पढने की संभावना है। वर्तमान में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री दर्ज किया गया है जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम है।

मध्यप्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश के अनुकम में समस्त शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई एवं अन्य बोर्ड से सम्बद्ध प्राचार्यों एवं प्रबंधकों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालय का संचालन प्रातः 9 बजे से पूर्व नहीं करेगें। राज्य स्तर से निर्धारित परीक्षाओं का संचालन पूर्ववत नियत समय सारणी अनुसार ही रहेगा। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Articles

Latest News