Saturday, April 25, 2026
Homeमध्य प्रदेशमालवा निमाड़ में 31.85 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1 रुपये यूनिट...

मालवा निमाड़ में 31.85 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को मिली 1 रुपये यूनिट बिजली, दी गई 148 करोड़ की सब्सिडी

सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली अटल गृह ज्योति योजना का पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा इंदौर सहित 15 जिले में प्रभावी क्रियान्वयन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को लाभान्वित किया जा रहा है। पिछले बिल माह के दौरान 31 लाख 85 हजार उपभोक्ताओं को योजना से लाभावित कर प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट से उपलब्ध कराई गई है। एक माह में 148 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई हैं। प्रदत्त सब्सिडी का बिजली बिल में विधिवत उल्लेख किया गया।

मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर की प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि इंदौर रीजन के 8 एवं उज्जैन रीजन के 7 जिलों में अटल गृह ज्योति योजना का गंभीरता से संचालन कर प्रत्येक पात्र उपभोक्ता को सब्सिडी दी जा रही है। योजना के तहत प्रथम सौ यूनिट तक बिजली एक रूपए यूनिट में उपभोक्ताओं को दी जाती है, शेष बिल राशि शासन से सब्सिडी के रूप में कंपनी को मिलती हैं। पात्र उपभोक्ता के 550 रुपये से ज्यादा की अधिकतम सब्सिडी प्रति बिल प्राप्त होती है।

प्रबंध निदेशक ने बताया कि इंदौर जिले में 4.50 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को योजना लाभ दिया गया है, इन्हें 18.50 करोड़ रुपये से ज्यादा की सब्सिडी दी गई है। धार जिले में 3.15 लाख उपभोक्ताओं को 17 करोड़ रुपये, उज्जैन जिले में 2.87 लाख उपभोक्ताओं को 13.33 करोड़ रुपये, खरगोन जिले में 2.81 लाख उपभोक्ताओं को 13.39 करोड़ रुपये, रतलाम जिले में 2.35 लाख उपभोक्ताओं को 11.33 करोड़ रुपये की सब्सिडी एक माह में दी गई है।

इसी तरह मंदसौर में 2.30 लाख उपभोक्ताओं को 10.6 करोड़ रुपये, देवास में 2.23 लाख उपभोक्ताओं को 10.61 करोड़ रुपये, बड़वानी में 2.03 लाख उपभोक्ताओं को 9.61 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई है। अन्य जिलों में 88 हजार से लेकर 1.98 लाख उपभोक्ताओं को 4 करोड़ रुपये से लेकर 8 करोड़ रुपये की सब्सिडी एक माह में बिजली बिल में दी गई है।

इसी तरह मालवा निमाड़ यानि पश्चिम मप्र में कुल 31.85 लाख उपभोक्ताओं को 148 करोड़ रुपये की सब्सिडी अटल गृह ज्योति योजना में उपलब्ध कराई गई है। प्रबंध निदेशक सुश्री रजनी सिंह ने बताया कि राज्य शासन की सब्सिडी का प्रत्येक बिजली बिल में उल्लेख होता हैं। योजना के तहत दैनिक 5 यूनिट अधिकतम खपत पर ही पात्रता है, इससे ज्यादा खपत होने पर माह विशेष में योजना लाभ नहीं दिया जाता हैं।

Related Articles

Latest News