Friday, April 24, 2026
Homeखास खबरवन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक के लिए जेपीसी गठित

वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक के लिए जेपीसी गठित

नई दिल्ली (हि.स)। वन नेशन-वन इलेक्शन विधेयक के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन कर दिया गया है। इस समिति में अनुराग ठाकुर और प्रियंका गांधी समेत कई सांसद शामिल हैं। समिति में लोकसभा के 21 और राज्यसभा के 10 सदस्यों को शामिल किया गया है।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल द्वारा मंगलवार को पेश किए गए विधेयक की समीक्षा के लिए यह समिति बनाई गई है। इस विधेयक का उद्देश्य संविधान और संबंधित कानूनों में संशोधन कर पूरे देश में लोकसभा, राज्य विधानसभाओं और स्थानीय निकायों के चुनाव एक साथ कराने की प्रक्रिया को लागू करना है। सरकार लंबे समय से इस प्रस्ताव पर काम कर रही है, जिसका मकसद चुनावी खर्च को कम करना और शासन को अधिक प्रभावी बनाना है।

लोकसभा के सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं

1. पी.पी. चौधरी (भाजपा)

2. डॉ. सीएम रमेश (भाजपा)

3. बांसुरी स्वराज (भाजपा)

4. परषोत्तमभाई रूपाला (भाजपा)

5. अनुराग सिंह ठाकुर (भाजपा)

6. विष्णु दयाल राम (भाजपा)

7. भर्तृहरि महताब (भाजपा)

8. डॉ. संबित पात्रा (भाजपा)

9. अनिल बलूनी (भाजपा)

10. विष्णु दत्त शर्मा (भाजपा)

11. प्रियंका गांधी वाड्रा (कांग्रेस)

12. मनीष तिवारी (कांग्रेस)

13. सुखदेव भगत (कांग्रेस)

14. धर्मेन्द्र यादव (समाजवादी पार्टी)

15. कल्याण बनर्जी (टीएमसी)

16. टी.एम. सेल्वागणपति (डीएमके)

17. जीएम हरीश बालयोगी (टीडीपी)

18. सुप्रिया सुले (एनसीपी-शरद गुट)

19. डॉ श्रीकांत एकनाथ शिंदे (शिवसेना- शिंदे गुट)

20. चंदन चौहान (आरएलडी)

21. बालाशोवरी वल्लभनेनी (जनसेना पार्टी)

Related Articles

Latest News