Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमान्यता के लिये निजी स्कूल सोमवार 23 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन,...

मान्यता के लिये निजी स्कूल सोमवार 23 दिसंबर से कर सकेंगे आवेदन, राज्य शिक्षा केंद्र ने जारी की समय सारिणी

मध्यप्रदेश में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के निजी विद्यालय शिक्षा का अधिकार अधिनियम अंतर्गत नवीन मान्यता एवं मान्यता नवीनीकरण के लिये 23 दिसंबर से 23 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

राज्य शिक्षा केन्द्र ने मान्यता आवेदन की प्रक्रिया को सरलीकृत एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आरटीई एमपी मोबाइल ऐप तैयार किया है। इसके माध्यम से अशासकीय स्कूल स्वयं अपने मोबाइल के द्वारा आवश्यक जानकारी दर्ज कर जरूरी फोटोग्राफ तथा दस्तावेज अपलोड करते हुए मान्यता के लिये ऑनलाइन आवेदन कर सकेगे।

संचालक राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला कलेक्टरों और मैदानी अधिकारियों को पत्र के माध्यम से निर्देशित किया है कि वे इस संबंध में अपने जिले के सभी निजी विद्यालयों को अवगत कराते हुए नवीन मान्यता अथवा पूर्व मान्यता के नवीनीकरण के लिये निर्धारित समय सीमा में कार्यवाही पूर्ण कराये।जिन स्कूलों की मान्यता अवधि मार्च 2025 में पूर्ण हो रही है ऐसे स्कूल समय-सीमा में मान्यता नवीनीकरण हेतु आवेदन करेंगे।

साथ ही यदि कोई स्कूल कक्षा में वृद्धि करना चाहता है तो वह भी नवीनीकरण के लिये आवेदन कर सकता है। मान्यता नवीनीकरण के लिये जो अशासकीय स्कूलों समय सीमा में आवेदन नही करते है तो वह आगामी सत्र में स्कूल संचालन के लिए पात्र नहीं होंगे।

राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा जारी विस्तृत निर्देश एमपी एज्युकेशन पोर्टल www.educationportal.mp.gov.in तथा आरटीई पोर्टल www.rteportal.mp.gov.in पर भी देखे जा सकते हैं।

Related Articles

Latest News