Homeमध्य प्रदेशअंतरक्षेत्रीय विद्युत कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी केन्द्रीय कार्यालय की 12 सदस्यीय...

अंतरक्षेत्रीय विद्युत कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी केन्द्रीय कार्यालय की 12 सदस्यीय टीम

46वीं अंतरक्षेत्रीय विद्युत कबड्डी प्रतियोगिता में केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर की 12 सदस्यीय टीम भाग लेगी।

यह प्रतियोगिता 27 से 29 दिसंबर के बीच मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर के तत्वावधान में आयोजित होगी। केन्द्रीय कार्यालय जबलपुर कबड्डी टीम के कप्तान राम लल्लू पटेल होंगे। 

केन्द्रीय कार्यालय कबड्डी टीम में लालमन कुशवाहा, राम लल्लू पटेल, सुनील सिंह, अमर चंद्र कुशवाहा, विशाल मेहरा, योगेश साहू, पुनीत अग्रवाल, शुभम भलावी, विजय पटेल, अजय तिवारी, सुरेन्द्र पासी व जानकी त्रि‍पाठी को शामिल किया गया है। टीम के मैनेजर सुनील सिंह होंगे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीम गुरूवार को रवाना हो गई। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के महासचिव राजीव गुप्ता ने प्रतियोगिता में टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामना दी है।

Related Articles

Latest News