माँ बगलामुखी मंदिर जबलपुर के महंत चैतन्यानंद महाराज के साथ मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला संयोजक अटल उपाध्याय, जिला सह संयोजक देवेन्द्र पचौरी, आलोक अग्निहोत्री, नरेश शुक्ला, संजय यादव, बृजेश मिश्रा ने माँ बगलामुखी का पूजन-अर्चन एवं आरती कर समस्त शहरवासियों के जीवन में सुख शान्ति की कामना की।
माँ बगलामुखी मंदिर के महंत चैतन्यानंद महाराज ने मंदिर प्रांगाण में कर्मचारियों की जानकारी वाले मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के नये वर्ष के कैलेंडर का विमोचन किया, कैलेंडर में शासकीय अवकाश के साथ, कलेक्टर द्वारा घोषित अवकाश, आवश्यक फोन नंबर के साथ अनेक कर्मचारी हित की जानकारियाँ दी गई हैं।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रसांत सोंधिया, शेखर मिश्रा, मंसूर बेग, बीरेन्द्र तिवारी, घनश्याय पटेल, संतराम आदि उपस्थित थे।









