Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशराज्य सरकार कर रही है विचार, धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी:...

राज्य सरकार कर रही है विचार, धार्मिक नगरों में लागू होगी शराबबंदी: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार नीति में सुधार कर, धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू करने पर विचार कर रही है। इस संबंध में साधु-संतों द्वारा दिए गए सुझावों पर राज्य सरकार गंभीर है। धार्मिक नगरों का वातावरण प्रभावित होने संबंधी शिकायतें प्राप्त होती रहती हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि हमारा प्रयास है कि इन नगरों की पवित्रता अक्षुण्ण रहे। अत: राज्य सरकार जल्द ही निर्णय लेकर इस दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निवास से मीडिया केलिए जारी संदेश में यह विचार व्यक्त किए।

Related Articles

Latest News