Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ...

मध्य प्रदेश में आज कई जिलों में बारिश की संभावना, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंड से रहेगी थोड़ी राहत

मध्य प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा और आज और कल दो दिन भोपाल, इंदौर, ग्वालियर सहित प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश के साथ ही गरज-चमक होने की भी संभावना है। वहीं पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई शहरों में मौसम सामान्य रहेगा और ठंड का असर भी सामान्य रहेगा।

मौसम विभाग ने बताया कि 15 और 16 जनवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की एक्टिविटी का असर प्रदेश के पश्चिमी और उत्तरी हिस्से में देखने को मिलेगा। इसके बाद 17 जनवरी से तेज ठंड का दौर फिर शुरू हो जाएगा। वहीं 18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसके बाद फिर उत्तर दिशा से तेज गति से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण पूरे कड़ाके की ठंड के साथ ठिठुरन भी बढ़ेगी।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज 15 जनवरी को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में गरज-चमक की स्थिति भी बनेगी।

वहीं कल यानि 16 जनवरी को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि 17 जनवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान है, लेकिन ठंड बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Latest News