Monday, June 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश का मौसम: इस सप्ताह शीतलहर से रहेगी राहत लेकिन रात...

मध्य प्रदेश का मौसम: इस सप्ताह शीतलहर से रहेगी राहत लेकिन रात के तापमान में जारी रहेगी गिरावट

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार बार बदलाव दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मध्यप्रदेश में शीतलहर नहीं चलने से कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी, लेकिन आने वाले तीन दिन प्रदेश के ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग में मध्यम से घने कोहरे का अलर्ट है वहीं पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में रात के तापमान में गिरावट जारी रहेगी।

आज सुबह जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

मौसम विभाग ने बताया कि कल मंगलवार से कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। फिलहाल उत्तर दिशा से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में ठंड का असर है। खासकर पूर्वी मध्य प्रदेश में रात के तापमान में ज्यादा गिरावट हो रही है। आज सोमवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 21 जनवरी को ग्वालियर, दतिया, श्योपुर, मुरैना, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा। वहीं बुधवार 22 जनवरी को ग्वालियर, मुरैना, भिंड और दतिया में कोहरा छाया रहेगा।

Related Articles

Latest News