Homeमध्य प्रदेशहवा की दिशा बदलते ही बदल गया मध्य प्रदेश के मौसम का...

हवा की दिशा बदलते ही बदल गया मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज, जबलपुर का तापमान भी बढ़ा

मध्य प्रदेश में आ रही पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिस कारण दिन में ठंड लगभग खत्म हो चुकी है, वहीं रात में भी हल्की ठंड का एहसास हो रहा है।

जबलपुर में आज सुबह का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं कल मंगलवार को दिन में जबलपुर का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, सामान्य था। तापमान में वृद्धि होने के कारण ठंड का एहसास भी कम हो रहा है।

वहीं मध्यप्रदेश की बात करें तो ज्यादातर शहरों में तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया, जिससे दिन में ठंड का असर नहीं रहा, लेकिन रात में हल्की ठंड महसूस हुई। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से ठंड का एक और दौर शुरू होने की संभावना है। वहीं आज बुधवार को ग्वालियर-चंबल में बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि कल 23 जनवरी को मौसम साफ हो जाएगा। कोहरे या बारिश का अलर्ट नहीं है।

मौसम विभाग का कहना है कि 24 जनवरी से एक बार फिर उत्तर दिशा से बर्फीली हवाएं आना शुरू हो सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

Related Articles

Latest News