Homeमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के दो कार्यालयों को मिला आईएसओ 9001...

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के दो कार्यालयों को मिला आईएसओ 9001 सर्टिफ‍िकेशन

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के मुख्यालय जबलपुर के दो कार्यालयों  मुख्य अभियंता उत्पादन भंडार व मुख्य अभियंता संचालन संधारण-जल विद्युत को उत्कृष्ट मानदंडों का पालन करने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम 9001:2015 सर्ट‍िफ‍िकेशन प्राप्त हुआ है।

मुख्य अभियंता (उत्पादन भंडार) कार्यालय को इन्वेंटरी प्रबंधन, स्क्रेप  मैनेजमेंट व केन्द्रीय जीएसटी फाइलिंग हेतु यह प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ। मुख्य अभियंता संचालन एवं संधारण-जल विद्युत कार्यालय को सभी जल जल विद्युत केन्द्रों के  निर्बाध ऑपरेशन, निगरानी व मेंटेनेंस हेतु यह सर्ट‍िफ‍िकेट प्राप्त हुआ। दोनों कार्यालय अंतराष्ट्रीय स्तर के मानदंडों का पालन करते हुए कार्य कर रहे हैं। 

मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के दो कार्यालयों को आईएसओ सर्ट‍िफ‍िकेशन होने पर प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कार्यालयों के समस्त अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को शुभकामना व बधाई दी। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि ये कार्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उच्चस्तरीय क्वालिटी मानदंडों का पालन करते हुए कार्य करेंगे।

Related Articles

Latest News