Homeमध्य प्रदेशफिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम: तापमान बढ़ने और बारिश की संभावना

फिर बदलेगा मध्य प्रदेश का मौसम: तापमान बढ़ने और बारिश की संभावना

मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव हो सकता है और लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 31 जनवरी तक रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि 1 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान है। जिस कारण फरवरी के शुरू के चार दिन तक मौसम बदलाव दिखाई देगा। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 4 फरवरी के बीच प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार सर्द हवाओं के चलते दिन में ठंडक का एहसास हो रहा है। वहीं आज 29 जनवरी को भोपाल, इंदौर, छिंदवाड़ा, सीहोर, पन्ना, राजगढ़, सिंगरौली, रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

हालांकि कल 30 जनवरी को बारिश होने के आसार नहीं है। दिन में ठंडक रहेगी, लेकिन रात में तापमान बढ़ सकता है।

आज सुबह 9 बजे प्रदेश के प्रमुख शहरों जबलपुर में 13 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 16 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 21 डिग्री सेल्सियस और ग्वालियर में 12.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Related Articles

Latest News