Tuesday, September 15, 2026
Homeमध्य प्रदेशशूटिंग के लिए भोपाल आए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव...

शूटिंग के लिए भोपाल आए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से की भेंट

शूटिंग के लिए मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल आए कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कपिल शर्मा ने बताया कि वे एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में कुछ सप्ताह भोपाल में रहेंगे।

अभिनेता कपिल शर्मा ने कहा कि न सिर्फ भोपाल खूबसूरत शहर है बल्कि पूरा मध्यप्रदेश प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहाँ फिल्म निर्माण के लिए शासन-प्रशासन और सामाजिक स्तर पर अनुकूल वातावरण है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर कपिल शर्मा के साथी कलाकार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Latest News