जबलपुर की जिला कोषालय अधिकारी सुश्री विनायिका लकरा ने कहा कि कलेक्टर दीपक सक्सेना के निर्देशन में एनपीएस गुमशुदा कटौत्रे का संबंधित शासकीय सेवक के प्रान नंबर में जमा कराये जाने के लिये कार्यवाही मिशन मोड पर जिला कोषालय में संचालित की जा रही है।
इसके लिये 17 से 28 फरवरी तक जिला कोषालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में जबलपुर जिले के ऐसे शासकीय सेवक जो किसी शासकीय कार्यालय, नगर निगम, मण्डल, प्राधिकरण आदि में कार्यरत हैं, जिनके द्वारा वर्ष 2018 से 2021 के मध्य में चालान के माध्यम से एनपीएस की राशि जमा की गई हो, किन्तु उक्त राशि संबंधित के प्रान नंबर पर आज दिनांक तक प्राप्त न हुई है तो ऐसे लोकसेवक उनके पास उपलब्ध चालान की प्रति के साथ जिला कोषालय में कार्यालयीन समय पर उपस्थित होकर एनपीएस गुमशुदा कटौत्रा का सत्यापन करा सकते हैं।










