घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोमवार को सोने के भाव में गिरावट का ट्रेंड नजर आ रहा है। इस गिरावट के बाद आज शुरुआती कारोबार में देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 86,060 रुपये से लेकर 86,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोने के दाम में भी हल्की गिरावट है और 22 कैरेट सोना भी 78,890 रुपये से लेकर 79,040 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: 22 कैरेट सोने से ही गहने बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।
दिल्ली सर्राफा बाजार में आज चांदी 100 रुपये की गिरावट के साथ 1,00,400 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 86,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 79,040 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु में 24 कैरेट सोना 86,060 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 78,890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं देश के प्रमुख शहरों इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, पटना में 24 कैरेट सोना 86,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 78,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।











