Saturday, May 2, 2026
Homeमध्य प्रदेशग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के स्टॉल...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के स्टॉल की हुई सराहना

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के मानव संग्रहालय में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल समिट 2025 के दौरान पहले दिन सोमवार को ऊर्जा विभाग एवं एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी द्वारा उद्योगपतियों और व्‍यवसायियों को विभिन्न जनहितैषी योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए आयोजन स्‍थल पर एक स्टॉल लगाई गई।

समिट के दौरान स्‍टॉल पर पहुंचने वाले उद्योगपति एवं व्यापारियों को ऊर्जा विभाग द्वारा दी जा रही सुविधाओं और हितकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, साथ ही एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी तथा मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा समिट में सम्मिलित हुए उद्योगपतियों और व्‍यवसायियों तथा उनके प्रतिनिधियों को विभिन्‍न जानकारियां देते हुए उद्योंगों को कंपनी द्वारा दी जा रही छूट तथा अन्‍य सहूलियतों के बारे में चर्चा की गई। इसके साथ ही उनकी समस्‍याओं का निदान भी किया गया।

दो दिवसीय ग्लोबल समिट-2025 में एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी  तथा मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी भोपाल की ओर से कार्यक्रम स्‍थल पर लगाए गए स्टॉल का एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक अविनाश लवानिया, मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल तथा एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्‍य महाप्रबंधक शैलेन्‍द्र सक्‍सेना ने अवलोकन किया तथा उन्होंने स्‍टॉल पर प्रदर्शित की गई सामग्री की सराहना की।

इस अवसर पर मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र अमृतपाल सिंह, महाप्रबंधक शहर वृत्त भोपाल बीबीएस परिहार एवं वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी मनोज द्विवेदी भी उपस्थित थे।  

Related Articles

Latest News