Friday, April 24, 2026
Homeमध्य प्रदेशग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: पहले दिन मिले 22 लाख 50 हजार 657 करोड़...

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट: पहले दिन मिले 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, हुए एमओयू

भोपाल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में सोमवार को भोपाल के राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में शुरू हुई दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के काफी सुखद परिणाम आये हैं।

समिट के पहले दिन बड़ी संख्या में निवेश के प्रस्ताव मिले। इसमें 22 लाख 50 हजार 657 करोड़ के इंटेशन-टू-इन्वेस्ट, एमओयू और निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुये। इससे 13 लाख 43 हजार 468 रोजगार सृजन होगा। यह जानकारी देर शाम जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।

जिन विभागों में निवेश के प्रस्ताव और एमओयू हुए वे निम्नानुसार है।

क्रं.विभाग का नामप्रस्तावित निवेश एवं एमओयूप्रस्तावित रोजगार सृजन
1नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा5,21,2791,46,592
2डी.आई.पी.आई.पी4,94,3143,04,775
3खनिज एवं संसाधन विभाग3,22,53655,494
4शहरी विकास और आवास1,97,5972,31,376
5ऊर्जा1,47,99020,180
लोक निर्माण विभाग1,30,000
6पर्यटन64,8501,23,799
7विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी64,1741,83,144
8तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार43,32651,027
9एमएसएमई21,7061,32,226
10लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण17,20549,237
11उच्च शिक्षा7,04315,346
12उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण4,7298,871
13चिकित्सा शिक्षा3,9089,401
कुल20,40,65713,31,468
14अडाणी समूह2,10,00012,000
15ग्रांड टोटल22,50,65713,43,468
Related Articles

Latest News