Friday, October 23, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़े दो ड्रोन और हथियार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ ने पकड़े दो ड्रोन और हथियार

चंडीगढ़ (हि.स.)। बीएसएफ ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर सर्च अभियान चलाकर तीन अलग-अलग स्थानों से ड्रोन और हथियार बरामद किए गए हैं। बीएसएफ द्वारा यह आपरेशन बुधवार रात चलाया गया।

बीएसएफ के अनुसार अमृतसर के गांव बल्लड़वाल में सीमावर्ती क्षेत्र के खेतों से एक काले रंग का बैग बरामद किया गया। इसमें तुर्किये में बनी दो पिस्तौल, चार मैगजीन थी।

बीएसएफ की अन्य टीम ने गांव खानवाल के खेतों से चीन निर्मित एक ड्रोन बरामद किया। सीमावर्ती गांव दाउके से भी एक ड्रोन बरामद किया गया।

आशंका जताई जा रही है कि यह पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में कुछ नशीले पदार्थ लेकर आए थे। उन्हें यहां सक्रिय तस्कर ले गए। इस बरामदगी के बाद बीएसएफ ने सीमावर्ती गांवों में सर्च आपरेशन शुरू किया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई है।

Related Articles

Latest News