Homeराष्ट्रीयचैंपियंस ट्रॉफी: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टीम में किया एक बदलाव,...

चैंपियंस ट्रॉफी: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड ने टीम में किया एक बदलाव, टीम इंडिया ने भी इस खिलाड़ी को दिया आराम

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारतीय टीम का आखिरी ग्रुप मैच आज रविवार न्यूजीलैंड के खिलाफ है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है।

इस मैच के लिए न्यूजीलैंड ने एक बदलाव किया है। डेवोन कॉनवे की जगह डेरिल मिचेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। 

वहीं भारतीय टीम ने भी एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा को आराम दिया गया है और उनकी जगह स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। इस तरह भारतीय टीम चार स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतरी है। सिर्फ एक विशेषज्ञ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी हैं। हार्दिक पांड्या दूसरे पेसर की भूमिका निभाएंगे।

प्लेइंग इलेवन

भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी।

न्यूजीलैंड टीम- विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रूर्के।

Related Articles

Latest News