Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशSummer Season: मध्‍य प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, दिन का तापमान 35...

Summer Season: मध्‍य प्रदेश में बढ़ने लगी गर्मी, दिन का तापमान 35 डिग्री के पार

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश में मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि एक तरफ हीट वेव का प्रकोप रहेगा तो दूसरी ओर बारिश से राहत भी मिलेगी।

पश्चिम-उत्तर भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और हवाओं की दिशा बदलने की वजह से ऐसा हो रहा है। मार्च में पहली बार दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। आज मंगलवार को गर्मी का असर कम रहने का अनुमान है।

मध्य प्रदेश में मार्च महीने में तेज गर्मी, लू, बादल और हल्की बारिश वाला मौसम रहता है। इस बार मार्च के पहले ही दिन शनिवार को मुरैना में ओले गिरे, जबकि दूसरे दिन रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा।

मौसम विभाग के अनुसार पहले सप्ताह में बादल और बूंदाबांदी वाला मौसम रहेगा, लेकिन चौथे सप्ताह से हीट वेव यानी लू चलेगी। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में 3 से 4 दिन लू चल सकती है। 20 मार्च के बाद कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार भी हैं।

मार्च के शुरुआती 2 दिन में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। दिन का पारा 35 डिग्री के पार पहुंच गया है जबकि रात में 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक है।

Related Articles

Latest News