Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशआज का मौसम: मध्‍य प्रदेश में गर्मी का असर हुआ तेज, तापमान...

आज का मौसम: मध्‍य प्रदेश में गर्मी का असर हुआ तेज, तापमान में और हो सकती है 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी

भोपाल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के मौसम में हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ दिन में तेज धूप से तपन महसूस हो रही है, तो वहीं दूसरी ओर रात का भी तापमान सामन्य से अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के पहले हफ्ते में प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा। तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। ग्वालियर-चंबल संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहेगा। हालांकि आज मंगलवार को भोपाल में दिन में गर्मी का असर कम होगा। इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर-जबलपुर में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

प्रदेश में मार्च महीने की शुरूआत से ही गर्मी का असर तेज हो गया है। इंदौर-जबलपुर संभाग के शहरों में पारा 35 डिग्री के पार चल रहा है।

सोमवार को सिवनी में तापमान 35.8 डिग्री, खंडवा में 35.5 डिग्री और खरगोन में 35.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। भोपाल-उज्जैन में भी सूरज के तेवर तीखे रहे। इंदौर में 33.1 डिग्री, उज्जैन में 33 डिग्री, भोपाल में 32.2 डिग्री, ग्वालियर में 30.9 डिग्री और जबलपुर में 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इसी तरह नरसिंहपुर में 34.4 डिग्री, मंडला में 34 डिग्री, धार में 33.9 डिग्री, नर्मदापुरम में 33.2 डिग्री और बैतूल में 33.1 डिग्री रहा। इधर, रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

Related Articles

Latest News