Homeराष्ट्रीयबिन ब्याही महज 21 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां...

बिन ब्याही महज 21 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां बन गई थी ये टॉप की एक्ट्रेस, अभी तक नहीं रचाई शादी

बिन ब्याही महज 21 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां बन गई थी ये टॉप की एक्ट्रेस, अभी तक नहीं रचाई शादी। फिल्म इंडस्ट्री में बीते कुछ सालों में कई टैलेंटेड और यंग एक्ट्रेसेस उभरी हैं, जिन्होंने पैन इंडिया लेवल पर सफलता हासिल की है. जिनमें कुछ नाम ऐसे हैं, जो तुरंत ही मशहूर हो गए, तो कुछ को अपनी पहचान बनाने के लिए लंबा सफर तय करना पड़ा. हालांकि, इसमें से एक नई हीरोइन है जो अपने डांस और एक्टिंग की वजह से तेजी से चर्चा में आ रही है. जो महज 21 की उम्र में दो बच्चों की मां बन गई थीं. आइये जानते है कौन है ये टॉप एक्ट्रेस?

फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद भी बनी पहली पसंद 

आज हम आपको एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बिना शादी के छोटी उम्र में मां बन गई. जी हां, इस एक्ट्रेस की अब तक तीन मेगाबजट पैन इंडिया फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर तीनों ही फ्लॉप रहीं. इसके बावजूद, इस साल उनकी दो बड़ी बॉलीवुड फिल्में आने वाली हैं, जिससे उम्मीद है कि वो बॉलीवुड में भी अपनी जगह बना पाएंगी. इस एक्ट्रेस की खास बात ये है कि लगातार फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद ये लोगों की पहली पसंद बन गई हैं

कौन है 23 साल की ये अदाकारा

23 साल की इस एक्ट्रेस को असली पहचान एक गाने से मिली. इस गाने में एक्ट्रेस अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और डांस मूव्स से दर्शकों को दीवाना बना रही हैं. जी, हां हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेसेस में अपना नाम दर्ज करवाने वाली श्रीलीला हैं. जिसने हाल ही में, ‘पुष्पा 2’ के आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ में उन्होंने धमाकेदार परफॉर्मेंस दी, उन्होंने अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया है. जिसने उन्हें फिर से सुर्खियों में ला दिया.

बिन ब्याही 21 की उम्र में बनी 2 बच्चों की मां

साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस श्रीलीला ने 23 साल की उम्र में 12 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई सुपरहिट गानों पर डांस किया है. इसके साथ ही आज वो साउथ इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में से एक बन चुकी हैं. श्रीलीला की जिंदगी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं है, बल्कि असल जिंदगी में भी वो एक मिसाल कायम कर चुकी हैं. जी, हां दरअसल, महज 21 साल की उम्र में श्रीलीला ने दो अनाथ बच्चों को गोद लेकर सभी को हैरान कर दिया था. बिन ब्याही महज 21 साल की उम्र में 2 बच्चों की मां बन गई थी ये टॉप की एक्ट्रेस, अभी तक नहीं रचाई शादी।

श्रीलीला के करियर की शुरुआत

साल 2022 में जब वो एक अनाथालय गईं, तो वहां उन्हें दो दिव्यांग बच्चे मिले. उनका दर्द देखकर श्रीलीला ने उन्हें अपनाने का फैसला किया. उन्होंने 10 महीने के गुरु और एक छोटी बच्ची शोभिता को गोद लिया और उनकी परवरिश की जिम्मेदारी संभाली. साल 2001 में जन्मीं श्रीलीला ने अपने करियर की शुरुआत 2019 में आई कन्नड़ फिल्म ‘किस’ से की थी. अपनी खूबसूरती और जबरदस्त डांस स्किल्स की वजह से उन्होंने लाखों फैंस बना लिए हैं. अपने चार साल के करियर में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया और अपनी अलग पहचान बनाई.

Related Articles

Latest News