Friday, October 23, 2026
Homeमध्य प्रदेशहोली पर बिजली कर्मचारियों को मिली उच्च वेतनमान की सौगात

होली पर बिजली कर्मचारियों को मिली उच्च वेतनमान की सौगात

मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने होली के पूर्व पात्रतानुसार कार्मिकों को तय समय अवधि पूर्ण होने पर उच्च वेतनमान का तोहफा दिया हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह के अनुमोदन उपरांत 103 कार्मिको के नए वेतनमान संबंधी आदेश जारी किए गए हैं।

मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि मार्च माह में होली के ठीक पहले लाभ प्राप्ति वाले इन कार्मिकों को दो हजार से लेकर आठ हजार रूपए प्रतिमाह का फायदा मिलेगा।

साथ ही कंपनी ने मप्र शासन के आदेशानुसार पैंतीस वर्ष की सेवा अवधि पूर्ण होने पर कार्मिको को चतुर्थ समयवेतनमान भी मंजूर किया हैं। जनवरी से लेकर मार्च तक कंपनी ने 800 कार्मिकों को उच्च वेतनमान मंजूर किया हैं।

संयुक्त सचिव संजय मालवीय ने बताया कि इन कार्मिकों में अतिरिक्त मुख्य अभियंता, सहायक अभियंता, सिक्योरिटी गार्ड, सेक्शन ऑफिसर, अधीक्षण अभियंता, कार्यपालन अभियंता, लेखाधिकारी, टेस्टिंग असिस्टेंट, ड्राफ्टमेन, लाइन सुपरवाइजर, ग्रिड सुपरवाइजर, ज्वाइंट डायरेक्टर फायनेंस, स्टॉफ आफिसर आदि शामिल हैं।

संयुक्त सचिव ने स्पष्ट किया हैं कि इन कार्मिकों को तय समय अवधि पूर्ण होने पर नया वेतनमान मंजूर किया गया हैं, इसका पदोन्नति से कोई संबंध नहीं हैं। इस बारे में कोई मांग या दावा स्वीकार्य योग्य नहीं होगा।

Related Articles

Latest News