Homeराष्ट्रीयगर्मी में गाय-भैंस भर देंगे दूध से बाल्टी, आजमाएं ये आसान उपाय

गर्मी में गाय-भैंस भर देंगे दूध से बाल्टी, आजमाएं ये आसान उपाय

गर्मी में गाय-भैंस भर देंगे दूध से बाल्टी, आजमाएं ये आसान उपाय। भीषण गर्मी के चलते हर साल गर्मी के मौसम में दूध की बड़ी भारी किल्लत शुरू हो जाती है। गर्मी के मौसम में कई कारणों की वजह से दुधारू पशु गाय-भैंस दूध कम देना शुरू कर देते हैं। इससे पशुपालकों को आर्थिक नुकसान होता है व लोगों को शुद्ध दूध नहीं मिल पाता है।

गर्मी में गाय-भैंस भर देंगे दूध से बाल्टी

गाय-भैंस का दूध बढ़ाने के लिए पशुपालक कई तरह के नुस्खों को आजमाते हैं। लेकिन कई बार पशुपालकों को इन नुस्खों से को फायदे की जगह नुकसान भी उठाना पड़ जाता है। वहीं, पशुओं का दूध बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह की दवा उपलब्ध है जिनकी कीमत कई बार ज्यादा होती है और पशुपालक उसे आसानी से खरीद नहीं पाता है।

आजमाएं ये आसान उपाय

ऐसे में आज हम आपको गाय-भैंस का दूध बढ़ाने वाली एक ऐसी होम्योपैथिक दवा के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसके सेवन पर दुधारू पशु कुछ ही दिनों में अच्छी मात्रा में दूध देना शुरू कर देता है। इसकी कीमत भी बहुत कम है। आइए जानते है दूध बढ़ाने के लिए उपयोगी इस होम्योपैथिक दवा के बारे में विस्तार से।

गर्मियों में गाय-भैंस का दूध बढ़ाने में उपयोगी है ये होम्योपैथिक दवा

चिलचिलाती इस गर्मी के मौसम में अगर आपके गाय-भैंस दुधारू पशु कम दूध दे रहा है तो आपको घबराने की जरुरत नहीं है। दरअसल बाजार में दुधारू पशु गाय-भैंस का दूध बढ़ाने में एक होम्योपैथिक दवा बहुत उपयोगी है। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के इस दवा की मदद से पशुओं में दूध की कमी की समस्या दूर हो सकती है।

दूध बढ़ाने में मदद करती है- मिल्कोजेन-100 टैबलेट

होम्योपैथी की इस दवा का नाम मिल्कोजेन-100 टैबलेट है। इसकी एक शीशी की कीमत करीब 125 रुपए है मिल्कोजेन -100 टैबलेट अपने गुणों के कारण पशुपालकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। यह दवा गाय, भैंस व मादा पशुओं में प्राकृतिक रूप से दूध बढ़ाने में मदद करती है। इसकी दवा की सबसे खास बात यह है कि इसका कोई दुष्प्रभाव भी नहीं है।

दूध की मात्रा और गुणवत्ता में होगी वृद्धि

पशु चिकित्सकों की सलाह के आधार पर पशुपालक अगर मिल्कोजन दवा अपने दुधारू पशु को खिलाता है तो पशु के दूध की मात्रा और गुणवत्ता दोनों में वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर गर्भवती पशुओं को भी मिल्कोजेन 100 टैबलेट खिलाई जाती है तो  इसका प्रभावी रूप से फायदा मिलता है। इसके उपयोग के लिए टीकाकरण की आवश्यकता नहीं होती है।

पशुओं को कैसे खिलाएं यह दवा?

  • मिल्कोजेन 100 टैबलेट को पीने के पानी में गुड़ के साथ मिलाएं और पशु को खाने के लिए दें।
  • रोटी या डबल रोटी के साथ इस दवा को रखकर पशुओं को खिलाई जा सकती है।
  • इसके आलावा यह दवा इंजेक्शन के माध्यम से भी पशु को दी जा सकती है। दवा को थोड़े से पानी में मिलाएं और 5 मिमी की सीरींज में भरकर इसे पशुओं की नाक या महुं पर स्प्रे करें और सुनिश्चित करें कि पशु अपनी जीभ से इसे चाट लें।
  • दवा के पाउडर को पीने के पानी के साथ भी पशु को दिया जा सकता है या उसकी जीभ पर रखकर चटाया जा सकता है।
यहां आपको सलाह दी जाती है कि होम्योपैथिक दवाएं अधिक मात्रा में नहीं देनी चाहिए। दवा को थोड़-थोड़े अंतराल में देने पर प्रभावी परिणाम मिलते हैं। इसके आलावा अंत में किसानों को सलाह दी जाती है कि इस दवा का उपयोग पशु चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।
Related Articles

Latest News