Friday, April 24, 2026
HomeAutoदो इंजन ऑप्शन के साथ MG मोटर की धाकड़ SUV MG Hector...

दो इंजन ऑप्शन के साथ MG मोटर की धाकड़ SUV MG Hector का नया मॉडल लॉन्च

MG Motor Launches New Hector 2025: भारतीय सड़कों पर फर्राटा भर रही धाकड़ SUV MG Hector का नया मॉडल एमजी मोटर इंडिया ने भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत ₹13.99 लाख एक्स-शोरूम से शुरू होती है। एमजी हेक्टर 5 सीटर वेरिएंट में आती है, लेकिन ये एमजी हेक्टर प्लस के नाम से 6 और 7-सीटर भी आती है।

MG Hector के फीचर्स

MG Hector में कनेक्टेड कार फीचर्स और लेवल 2 ADAS दिया गया है। साथ ही इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 14 इंच की टचस्क्रीन दी गई है। 7 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 8 स्पीकर वाला साउंड सिस्टम इंफोटेनमेंट मिलता है। आगे की दोनों सीटें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल और सीट वेंटिलेशन भी दिया गया है।

MG Hector का इंजन

MG Hector दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है। इसमें एक मॉडल में 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, दूसरा मॉडल ज्यादा पावरफुल 2.0-लीटर डीजल इंजन के साथ आता है। MG Hector में फ्यूल के हिसाब से 12-16 किमी तक का माइलेज मिलता है।

MG Hector के सेफ्टी फीचर्स

एमजी हेक्टर में सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस फोन चार्जिंग और ऑटोमैटिक क्लाइमेट जैसे सेफ्टी और अन्य लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं।

Related Articles

Latest News