Thursday, October 22, 2026
HomeTechnologyड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी और 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में 8.3 घंटे...

ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी और 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में 8.3 घंटे तक चलने वाले ईयरबड्स लॉन्च

Nothing के सब ब्रांड CMF ने भारतीय बाजार में ड्यूल डिवाइस कनेक्टिविटी और 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में 8.3 घंटे तक चलने वाले ईयरबड्स CMF Buds 2a, CMF Buds 2 और CMD Buds 2 Plus TWS ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं।

CMF Buds 2a, CMF Buds 2, CMF Buds 2 Plus के फीचर्स 

CMF Buds 2a में 12.4 मिमी बायो फाइबर ड्राइवर दिया गया है, जो डायरेक ट्यूनिंग को सपार्ट करते हैं। वहीं CMF Buds 2 में डायरेक ऑप्टियो ट्यूनिंग के साथ 11 मिमी PMI ड्राइवर और N52 मैग्नेट फीचर्स से लैस हैं। जबकि CMF Buds 2 Plus में LDAC सपोर्ट और हाई-रेज वायरलेस ऑडियो सर्टिफिकेशन के साथ 12 मिमी LCP ड्राइवर फीचर्स से लैस हैं। ये प्योर टोन ऑडियोमेट्री टेस्ट के जरिए कस्टमाइज्ड पर्सनल साउंड हियरिंग प्रोफाइल का सपोर्ट करते हैं।

CMF Buds 2a, CMF Buds 2, CMF Buds 2 Plus की वॉयस क्वालिटी

CMF Buds 2 सीरीज के सभी नए ईयरबड्स की वॉयस क्वालिटी की बात करें तो ये विंड नॉयज रिडक्शन 3.0, अल्ट्रा बेस टेक्नोलॉजी 2.0 और कॉल नॉयज रिडक्शन फीचर से लैस हैं। CMF Buds 2a में क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी सपोर्ट के साथ 4HD माइक दिया गया है, जबकि अन्य दोनों मॉडल में 6 HD माइक यूनिट हैं, जिनमें से प्रत्येक में क्लियर वॉयस टेक्नोलॉजी 3.0 दी गई है। तीनों ईयरबड्स स्पैटियल ऑडियो इफेक्ट का भी सपोर्ट करते हैं। CMF Buds 2 सीरीज के TWS इयरफोन 110ms तक के लो-लेटेंसी मोड का सपोर्ट करते हैं।

ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी

CMF Buds 2a, CMF Buds 2, CMF Buds 2 Plus ईयरबड्स नथिंग एक्स ऐप के साथ कंपेटिबल हैं और ड्यूल-डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। CMF Buds में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटिंग है, जबकि Buds 2a और Buds 2 Plus में IP55 रेटिंग है।

ईयरबड्स की बैटरी

तीनों ईयरबड्स के केस में 460mAh की क्विक चार्ज बैटरी दी गई है। CMF Buds 2a में ईयरबड में 43mAh की बैटरी दी गई है, जबकि CMF Buds 2 और CMF Buds 2 Plus में 53mAh की बैटरी दी गई है। CMF Buds 2a ईयरबड्स 8 घंटे तक चल सकते हैं और केस के साथ लगभग 35.5 घंटे तक चल सकते हैं। 10 मिनट के क्विक चार्ज में 5.3 घंटे तक प्लेबैक मिलता है। CMF Buds 2 एक बार चार्ज होकर 13.5 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करता है और केस के साथ 55 घंटे तक चलता है। वहीं 10 मिनट के क्विक चार्ज 7.3 घंटे तक का प्लेबैक प्रदान करते हैं। जबकि CMF Buds 2 Plus एक बार चार्ज करने पर 14 घंटे तक चलता है और केस के साथ 61.5 घंटे तक चलता है। 10 मिनट के क्विक चार्ज के साथ 8.3 घंटे तक चल सकते हैं।

ईयरबड्स की कीमत

CMF Buds 2a की कीमत 2,199 रुपये रखी गई है। वहीं CMF Buds 2 की कीमत 2,699 रुपये और CMF Buds 2 Plus की कीमत 3,299 रुपये रखी गई है। इन ईयरबड्स को ई-कामर्स प्लेटफार्म Flipkart से खरीदा जा सकता है।

Related Articles

Latest News