स्मार्टफोन निर्माता realme जल्द ही भारत में कम कीमत में सबसे मजबूत स्मार्टफोन realme C75 लॉन्च कर सकता है। नाइजीरिया में लॉन्च किये गए realme C75 को मिलिटरी प्रोटेक्शन से लैस पहला सबसे मजबूत स्मार्टफोन बताया जा रहा है। हालांकि कंपनी की ओर से फिलहाल आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ये स्मार्टफोन जल्द ही भारत में लॉन्च हो सकता है।
realme ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर रियलमी नाइजीरिया अकाउंट से realme C75 स्मार्टफोन के फीचर्स और तस्वीरें साझा की हैं, जिसके अनुसार इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5828mAh बैटरी दी गई है।
realme C75 स्मार्टफोन में पहली बार Military Protection Display² और धूल तथा पानी से बचाव के लिए IP69 रेटेड रेटिंग दी गई है। साथ ही कंपनी ने दावा किया है कि ऊंचाई से गिरने के बावजूद इसकी स्क्रीन नहीं टूटेगी।
जानकारी के अनुसार स्मार्टफोन में FHD डिस्प्ले, AI सपोर्ट वाला 50MP का Super Clear कैमरा दिया गया है। पावर के लिये इसमें MediaTek Helio G92 Max Chipset दिया गया है। realme C75 के ड़ाईमेंशन की बात करें तो इसकी मोटाई 7.99mm और वजन 196 ग्राम है।
OmniVision कैमरे वाला स्टाइलिश स्मार्टफोन Realme 14T 5G भारत में लॉन्च








