देश की प्रमुख दोपहिया निर्माता कंपनी TVS ने अपनी सबसे सस्ती बाइक TVS Sport का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। TVS Sport में बेहतरीन इंजन के साथ बेहद कम कीमत में लॉन्च किया गया है।
TVS Sport में RSU टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। इसमें 10 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। बाइक का कर्ब वेट 112 किलोग्राम है और ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिमी है।
इस बाइक में 109.7cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है जो 7,350 RPM पर 8.08 bhp की पीक पावर और 4,500 RPM पर 8.7 Nm का पीक टॉर्क देता है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है।
TVS Sport के नए वेरिएंट का नाम Self Start ES+ है और इसकी कीमत 60,881 रुपये (एक्स-शोरूम) है। TVS Sport ES+ को कंपनी ने Grey Red और Black Neon कलर्स ऑप्शन के साथ उतारा है।








