Saturday, May 2, 2026
HomeTechnology50MP के ट्रिपल कैमरा वाले स्मार्टफोन की पहली सेल में मिल रहा...

50MP के ट्रिपल कैमरा वाले स्मार्टफोन की पहली सेल में मिल रहा बड़ा डिस्काउंट

CMF by Nothing: Nothing के सब ब्रांड CMF ने अपना नया स्मार्टफोन CMF Phone 2 Pro भारत में 29 अप्रैल को लॉन्च किया था और आज यानी 5 मई से यह भारत में पहली सेल के लिए उपलब्ध हो गया है। CMF Phone 2 Pro की सेल ई-कामर्स प्लेटफार्म और रिटेल स्टोर्स के माध्यम से की जा रही है।

कंपनी ने भारत में CMF Phone 2 Pro के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 20,999 रुपये रखी है। लेकिन लॉन्च ऑफर्स के तहत ग्राहकों को CMF Phone 2 Pro पर 1000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा। ग्राहक इस फोन को यदि HDFC, ICICI, SBI, Axis बैंक के डेबिट अथवा क्रेडिट कार्ड से नॉन-EMI पेमेंट मोड में खरीदेंगे तो उन्हें अतिरिक्त छूट का लाभ भी मिलेगा।

CMF Phone 2 Pro के स्पेसिफिकेशन

CMF Phone 2 Pro में Android 15-बेस्ड Nothing OS 3.2 दिया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि यूजर्स को तीन साल तक मेन Android वर्जन अपडेट्स और छह साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट्स मिलेंगे। CMF Phone 2 Pro में डुअल-सिम सपोर्ट दिया गया है। CMF Phone 2 Pro में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और USB टाइप-C पोर्ट दिए गए हैं। साथ ही इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। हैंडसेट में धूल और छींटों से बचाव के लिए IP54 रेटेड बिल्ड मिलेगा।

CMF Phone 2 Pro के फीचर्स

CMF Phone 2 Pro में 6.77-इंच फुल-एचडी+ 1,080×2,392 पिक्सल वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz तक का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट, 2160Hz PWM फ्रीक्वेंसी, 480Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,000nits पीक ब्राइटनेस लेवल और HDR10+ सपोर्ट करता है। CMF Phone 2 Pro में MediaTek Dimensity 7300 Pro चिपसेट दिया गया है, जो 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज ऑप्शन के साथ आएगा। रैम को वर्चुअली 16GB तक बढ़ाया जा सकता है, जबकि मेमोरी 1TB तक बढ़ाई जा सकेगी। इसका ड़ायमेंशन 164×7.8×78 mm और वजन 185 ग्राम है।

CMF Phone 2 Pro का कैमरा

CMF Phone 2 Pro के बैक पैनल में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.88 अपर्चर और EIS के साथ 50MP 1/1.57-इंच सेंसर, f/1.88 अपर्चर वाला 50MP टेलीफोटो कैमरा और f/2.2 अपर्चर और 119.5-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरे में 2x ऑप्टिकल जूम और 20x डिजिटल जूम हो सकता है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रन्ट पैनल में f/2.45 अपर्चर वाला 16MP का सेल्फी कैमरा है। यह Nothing के TrueLens Engine 3.0 तकनीक से लैस है।

CMF Phone 2 Pro की बैटरी

CMF Phone 2 Pro में 33W फास्ट चार्जिंग और 5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 47 घंटे का कॉलिंग टाइम और 22 घंटे तक YouTube स्ट्रीमिंग टाइम दे सकती है। CMF Phone 2 Pro के भारतीय वेरिएंट के बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर और केस मिलता है। कंपनी ने CMF Phone 2 Pro को ब्लैक, लाइट ग्रीन, ऑरेंज और व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा है। 

Related Articles

Latest News