भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा ने भारतीय बाजार में बेहद कीमत में नया स्मार्टफोन Lava Yuva Star 2 लॉन्च कर दिया है। Lava Yuva Star 2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी और Android 14 Go ओएस, बैक पैनल में डुअल कैमरा सेटअप दिया है।
Lava Yuva Star 2 के स्पेसिफिकेशन
Lava Yuva Star 2 में Android 14 Go Edition ऑपरेटिंग सिस्टम, डुअल-सिम सपोर्ट, 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले, Octa-core UNISOC प्रोसेसर दिया गया है। Lava Yuva Star 2 में 4GB LPDDR4X RAM दी गई है, जिसे वर्चुअली 8GB तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें 64GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साथ ही इसमें फेस अनलॉक, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और बगैर किसी ब्लोटवेयर वाला इंटरफेस दिया गया है। Lava Yuva Star 2 फोन IP रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी से बचाव हो सकेगा।
Lava Yuva Star 2 का कैमरा
Lava Yuva Star 2 के बैक पैनल में AI सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Lava Yuva Star 2 फोन IP रेटेड है यानी डस्ट और पानी से हल्का बचाव भी है।
Lava Yuva Star 2 की बैटरी
Lava Yuva Star 2 में 10W टाइप-C चार्जर वाली 5000mAh की बैटरी दी गई है।
Lava Yuva Star 2 की कीमत
लावा ने Lava Yuva Star 2 स्मार्टफोन का सिर्फ एक वैरिएंट लॉन्च किया है, जिसमें 4GB RAM और 64GB स्टोरेज दी गई है, इसकी कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। Lava Yuva Star 2 को कंपनी ने Radiant Black और Sparkling Ivory दो कलर ऑप्शन में उतारा है।








