realme Narzo 80 Pro 5G: स्मार्टफोन निर्माता realme ने भारत में अपने नए बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन Narzo 80 Pro 5G को प्रीमियम लुक और नए फीचर्स के साथ के साथ लॉन्च किया है, इसमें स्मार्टफोन का लुक काफी आकर्षक नजर आ रहा है।
realme Narzo 80 Pro 5G में 6.77 इंच का FHD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। नए स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने कहा है कि नए Narzo 80 Pro 5G को 17,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा।
Narzo 80 Pro 5G की बैटरी
Narzo 80 Pro 5G में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 6000mAh की बैटरी दी गई है। इसके अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, धूल और पानी से बचाव के लिए IP66, IP68 और IP69 रेटिंग और कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट आदि दिए गए हैं।
Narzo 80 Pro 5G का कैमरा
Narzo 80 Pro 5G के बैक पैनल में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।








