मोटोरोला ने अपना नया फ्लिप फोन Motorola Razr 60 लॉन्च कर दिया है। Motorola Razr 60 स्मार्टफोन को कंपनी ने सिंगल वैरियंट 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च किआ है। मोटोरोला ने नये फ्लिप फोन की कीमत 49,999 रुपये रखी है, भारत में इसकी बिक्री 4 जून से दोपहर 12 बजे ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट, कंपनी की वेबसाइट और अन्य रिटेल आउटलेट्स पर शुरू होगी।
Motorola Razr 60 को तीन कलर ऑप्शन PANTONE Gibraltar Sea, Lightest Sky और Spring Bud में लॉन्च किया गया है। इसमें भारत का पहला पर्ल एसीटेट और फैब्रिक फिनिश बैक पैनल दिया है, जो इसे बेहद प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा इसमें Dolby Atmos स्टीरियो स्पीकर्स, USB Type-C ऑडियो, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.3, 5G सपोर्ट और पानी और धूल से बचाव के लिए IP48 रेटिंग दी गई हैं।
Motorola Razr 60 के फीचर्स
Motorola Razr 60 में 120Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ 6.96-इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO इंटरनल डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120% DCI-P3 कलर गमट और 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है, जिससे यह धूप में भी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देती है। फोन का 3.63-इंच का QuickView कवर डिस्प्ले भी pOLED टेक्नोलॉजी पर आधारित है और 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है और यह मजबूत और स्क्रैच-रेसिस्टेंट Corning Gorilla Glass Victus से प्रोटेक्टेड है।
इसके अलावा Motorola Razr 60 में MediaTek Dimensity 7400X प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Mali-G615 MC2 GPU दिया गया है। फ्लिप फोन में Android 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
Motorola Razr 60 का कैमरा
Motorola Razr 60 के बैक में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और इसके साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड+ मैक्रो कैमरा दिया गया है। यह कैमरा 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है। वहीं फ्लिप फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिये 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो f/2.4 अपर्चर के साथ आता है।
Motorola Razr 60 की बैटरी
Motorola Razr 60 में 30W TurboPower वायर्ड चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग के सपोर्ट वाली 4500mAh की बैटरी दी गई है।











