HomeTechnology16GB रैम, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ realme Neo 7 Turbo...

16GB रैम, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ realme Neo 7 Turbo स्मार्टफोन

realme ने अपना नया स्मार्टफोन realme Neo 7 Turbo लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में 16GB रैम, सिर्फ 19 मिनट में 50% तक चार्ज करने वाली 100W फास्ट चार्जिंग से लैस 7200mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर, 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है।

realme Neo 7 Turbo की कीमत 23,700 रुपये से लेकर 32,000 रुपये के बीच में रखी गई है, फिलहाल इस स्मार्टफोन की बिक्री चीन में की जा रही है, जल्द ही इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।

realme Neo 7 Turbo Features

realme Neo 7 Turbo में Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम है। Realme Neo 7 Turbo में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 360° NFC, X-axis लीनियर मोटर और Hi-Res ऑडियो सपोर्ट के साथ ड्यूल-स्पीकर सेटअप दिया गया है। कनेक्टिविटी में यह Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, और ग्लोबल GNSS सिस्टम्स को सपोर्ट करता है। फोन IP66, IP68 और IP69 रेटेड बिल्ड लेकर आता है।

realme Neo 7 Turbo कैमरा

realme Neo 7 Turbo के बैक साइड में OIS और f/1.88 अपर्चर के सपोर्ट वाला 50MP का Sony IMX882 कैमरा और इसके साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रन्ट पर 16MP का कैमरा दिया गया है। कैमरा 4K 60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

Related Articles

Latest News