Saturday, May 2, 2026
HomeTechnology15,999 रुपये में लॉन्च हुआ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला Tecno Pova Curve...

15,999 रुपये में लॉन्च हुआ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले वाला Tecno Pova Curve 5G स्मार्टफोन

स्मार्टफोन निर्माता Tecno ने अपना नया बजट फ़्रेंडली स्मार्टफोन Tecno Pova Curve 5G भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले, मीडियाटेक Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर और लेटेस्ट AI-फीचर्स के साथ आता है।

भारत में Tecno Pova Curve 5G के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 5 जून से ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से की जाएगी, वहीं 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये रखी गई है और इसे ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा।

Curved AMOLED Display

Tecno Pova Curve 5G स्मार्टफोन को तीन कंपनी ने Geek Black, Magic Silver और Neon Cyan कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट से लैस 6.78-इंच का FHD+ कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2436 पिक्सल है। यह डिस्प्ले 93.8% स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 1300 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 5 दिया गया है।

Tecno Pova Curve 5G फीचर्स

Tecno Pova Curve 5G में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जिसे 6GB या 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। कंपनी का कहना है कि स्मार्टफोन की वर्चुअल रैम 16GB तक बढ़ाई जा सकेगी। Tecno Pova Curve 5G में AI-बेस्ड लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें AI Voiceprint Suppression, AI Auto Call Answering और AI Call Assistant आदि शामिल हैं।

Tecno Pova Curve 5G कैमरा

Tecno Pova Curve 5G के बैक पैनल पर 64MP का Sony IMX682 कैमरा दिया गया है, इसमें AI-सपोर्टेड डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। वहीं कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13MP का कैमरा दिया गया है।

Tecno Pova Curve 5G बैटरी

Tecno Pova Curve 5G में 45W फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500mAh की बैटरी दी गई है। Tecno का कहना है कि यह बैटरी सिर्फ 45 मिनट में 0 से 100% तक चार्ज हो सकती है। इस स्मार्टफोन की मोटाई सिर्फ 7.45mm है और इसे कंपनी भारत का सबसे पतला कर्व्ड-बैटरी स्मार्टफोन बता रही है।

इसके अलावा Tecno Pova Curve 5G में Bluetooth 5.4, Wi-Fi 6 और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और Dolby Atmos का सपोर्ट भी दिया गया है। 

Related Articles

Latest News