Monday, June 15, 2026
HomeAutoलॉन्च हुए टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट Neo Drive...

लॉन्च हुए टोयोटा फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट Neo Drive 48V

कार निर्माता टोयोटा ने अपनी लोकप्रिय SUV फॉर्च्यूनर और लेजेंडर का माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम नियो ड्राइव 48V रखा गया है। Fortuner अपनी मजबूत बॉडी-ऑन-फ्रेम डिजाइन और बेहतरीन ऑफ-रोडिंग क्षमताओं के लिए जानी जाती है, जबकि Legender को अधिक स्टाइलिश और लग्जरी लुक के साथ पेश किया गया है।

फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के नए वैरिएंट में एक नया स्मार्ट आइडल स्टार्ट-स्टॉप फीचर दिया गया है जो फ्यूल कैपेसिटी को बढ़ाएगा। इसके अलावा नियो 48V वेरिएंट में एक नया मल्टी-टेरेन सिलेक्ट सिस्टम भी दिया गया है, जो अलग-अलग इलाकों में बेहतर एक्सपीरिंयस के लिए थ्रॉटल रिस्पॉन्स, ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल को एडजस्ट करेगा।

टोयोटा ने फॉर्च्यूनर और लेजेंडर का नया माइल्ड हाइब्रिड वैरिएंट में बेल्ट-इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर और लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, यह बैटरी चार्जिंग के दौरान ऊर्जा पुनः प्राप्त करती है और स्मार्ट आइडल स्टार्ट-स्टॉप फंक्शन के साथ ईंधन दक्षता को बढ़ाती है।

फॉर्च्यूनर और लेजेंडर के मुख्य फीचर्स

  • मल्टी-टेरेन सिलेक्ट सिस्टम: अलग-अलग इलाकों में बेहतर अनुभव के लिए थ्रॉटल रिस्पॉन्स, ब्रेकिंग और ट्रैक्शन कंट्रोल को एडजस्ट करता है।
  • 360-डिग्री कैमरा और वायरलेस चार्जर शामिल हैं।
  • 2.8-लीटर टर्बो डीजल इंजन (201 bhp पावर, 500 Nm टॉर्क) और 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन (164 bhp पावर, 245 Nm टॉर्क) के विकल्प।

फॉर्च्यूनर और लेजेंडर की कीमत

  • Fortuner Neo Drive 48V: ₹44.72 लाख (एक्स-शोरूम)।
  • Legender Neo Drive 48V: ₹50.09 लाख (एक्स-शोरूम)।
Related Articles

Latest News