Friday, October 23, 2026
HomeAutoशानदार अपडेट्स और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Yezdi Adventure 2025

शानदार अपडेट्स और नए फीचर्स के साथ लॉन्च हुई Yezdi Adventure 2025

Yezdi Adventure 2025: येजदी ने अपनी येजदी एडवेंचर बाइक को शानदार अपडेट्स और नए फीचर्स के साथ लॉन्च किया है! इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹2.15 लाख शुरू है। येजदी एडवेंचर में कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं।

Yezdi Adventure 2025 के अपडेट्स

  • नई एलईडी हेडलाइट- गोल हेडलैंप की जगह अब एडवेंचर-बाइक स्टाइल की एलईडी यूनिट दी गई है।
  • रैली-स्टाइल फ्रंट डिज़ाइन- लंबा फ्रंट बीक और नई एडजस्टेबल विंडस्क्रीन शामिल है।
  • नए रंग विकल्प- फॉरेस्ट ग्रीन, ओशियन ब्लू, डेज़र्ट खाकी, टॉरनाडो ब्लैक, वोल्फ ग्रे और ग्लेशियर व्हाइट जैसे स्टाइलिश रंग विकल्प हैं।
  • बेहतर सीट और बैश प्लेट- नई सीट कुशनिंग और स्टैंडर्ड बैश प्लेट से आराम और सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Yezdi Adventure 2025 के नए फीचर्स

  • ट्रैक्शन कंट्रोल- अब बाइक में ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम जोड़ा गया है।
  • तीन ABS मोड्स- रोड, रेन और ऑफ-रोड मोड्स के साथ सुरक्षित ब्रेकिंग।
  • इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर- दो एलसीडी स्क्रीन वाला डिजिटल कंसोल, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा दी गई है।
  • USB चार्जिंग पोर्ट- ऑन-द-गो चार्जिंग के लिए उपयोगी फीचर।
Related Articles

Latest News