Infinix GT 30 Pro 5G: इन्फिनिक्स का नया पावरफुल स्मार्टफोन Infinix GT 30 Pro 5G भारत में लॉन्च हो गया है। इन्फिनिक्स के नए स्मार्टफोन में 45W वायर्ड और 30W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट वाली 5,500 mAh की बैटरी दी गई है।
साथ ही इसमें MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर, AMOLED डिस्प्ले, गेमिंग के लिए Infinix का XBoost Gaming Engine, दिया गया है। Infinix GT 30 Pro 5G को ब्लेड व्हाइट और डार्क फ्लेयर कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
इसके अलावा Infinix GT 30 Pro 5G के बैक पैनल पर कस्टमाइज किए जा सकने वाले LED लाइट पैनल्स के साथ Cyber Mecha 2.0 डिजाइन दिया गया है। Infinix GT 30 Pro 5G में थर्मल मैनेजमेंट के लिए AI सपोर्ट वाला VC कूलिंग सिस्टम दिया गया है। साथ ही इसमें 520 Hz के रिस्पॉन्स रेट के साथ शोल्डर ट्रिगर्स दिया गया हैं। इसमें BGMI पर 120 फ्रेम्स प्रति सेकेंड सपोर्ट और एक अलग ई-स्पोर्ट्स मोड भी दिया गया है।
Infinix GT 30 Pro 5G Price
कंपनी ने Infinix GT 30 Pro 5G के 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 24,999 रुपये तथा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपये रखी है। कंपनी की ओर से लॉन्च ऑफर के तहत 2,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसकी बिक्री ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट पर 12 जून से की जाएगी।
Infinix GT 30 Pro 5G Specifications
Infinix GT 30 Pro 5G में 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 2,160 Hz के इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4,500 निट्स तक के पीक ब्राइटनेस से लैस 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है। साथ ही इसमें 4 nm ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 8350 Ultimate प्रोसेसर दिया गया है। Infinix GT 30 Pro 5G स्मार्टफोन में Android 15 पर बेस्ड XOS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया गया है।
Infinix GT 30 Pro 5G Camera
Infinix GT 30 Pro 5G के बैक पैनल में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।











