Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरआज सोने-चांदी का भाव, जानें सर्राफा बाजार के लेटेस्ट रेट

आज सोने-चांदी का भाव, जानें सर्राफा बाजार के लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: घरेलू सर्राफा बाजार में आज रविवार 29 जून 2025 को सुबह के कारोबार के दौरान सोने के भाव में स्थिरता देखी जा रही है, वहीं चांदी के दाम में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज 24 कैरेट सोने का भाव

आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,420 रुपये से लेकर 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

आज 22 कैरेट सोने का भाव

सर्राफा बाजारों में 22 कैरेट सोना आज 89,300 रुपये से लेकर 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। गौरतलब है कि अधिकांशत: गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं, इसलिए सर्राफा बाजार में 22 कैरेट सोने की मांग ज्यादा होती है।

आज चांदी का भाव

दिल्ली सहित सभी प्रमुख शहरों के सर्राफा बाजारों में आज चांदी 1,07,800 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

आज प्रमुख शहरों में सोने का दाम

देश की राजधानी दिल्ली सहित दिल्ली-एनसीआर के साथ ही जयपुर एवं लखनऊ में 24 कैरेट सोना आज 97,570 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

देश के महानगरों मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना में 24 कैरेट सोना 97,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं देश के अन्य शहरों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, अहमदाबाद में आज 24 कैरेट सोना  97,470 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,350 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

Related Articles

Latest News