मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग संभाग क्रमांक-1 जबलपुर में पदस्थ उपयंत्री आरके सोनी, लिपिक संतोष दुबे, समयपाल अरुण विश्वकर्मा बिना प्रमोशन के 38 और 39 वर्ष की नौकरी के पश्चात आज सेवानिवृत हो गए।
अधीक्षण यंत्री डीके कौरव, कार्यपालन यंत्री शिवेन्द्र सिंह, अनुविभागीय अधिकारी हर्ष, मनीष ठाकुर, आशुतोष वर्मा, प्रीति यादव, डीए ने स्वीकृत पेंशन, जीपीएफ, ग्रेच्युटी, अवकाश नगदीकरण के स्वीकृत आदेश कार्यक्रम स्थल पर ही कर्मचारियों को दिए गए।
मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि उपयंत्री, लिपिक और समयपाल जिस पद में भर्ती हुए थे, उसी पद से रिटायर हो गए, उन्हें 38 वर्ष की नौकरी एक भी प्रमोशन नहीं मिला।
इस अवसर पर राजेंद्र त्रिपाठी, नितिन सेलट, श्रीमती मुक्ता ठोसर, रीता रानी, गुलाब कोस्टा, सुनील गुप्ता, एस अमोलक, दीपक चड्ढा, अतुल खरे, बीके तिवारी आदि उपस्थित थे।











