Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरCensus 2027: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, मोबाइल ऐप के माध्यम से...

Census 2027: जनगणना 2027 की तैयारी शुरू, मोबाइल ऐप के माध्यम से एकत्र होगा डेटा

भारत सरकार के राजपत्र में 16 जून 2025 को अधिसूचना के प्रकाशन के साथ ही जनगणना 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। इसमें सरकार की ओर से देश के नागरिकों की जनगणना कराने की इच्छा व्यक्त की गई है।

इसके संबंध में  3 और 4 जुलाई, 2025 को नई दिल्ली में दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जनगणना संचालन निदेशकों, जनगणना संचालन निदेशालयों के वरिष्ठ अधिकारियों और भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय के अधिकारियों ने भाग लिया।

सम्मेलन में आगामी जनगणना की रूपरेखा और उससे संबंधित कार्यों और गतिविधियों के संबंध में चर्चा की गई।

इनमें प्रशासनिक इकाइयों के ढांचे को अंतिम रूप देना, मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा एकत्र करना, जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली (सीएमएमएस) पोर्टल के माध्यम से जनगणना गतिविधियों का प्रबंधन और निगरानी, स्व-गणना, जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण आदि कार्य शामिल हैं।

गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

Related Articles

Latest News