Friday, October 23, 2026
Homeखास खबरक्या ? "कुत्तों के चाटने मात्र से भी हो सकता है रेबीज",...

क्या ? “कुत्तों के चाटने मात्र से भी हो सकता है रेबीज”, जाने यहाँ

आवारा कुत्तो से कितना नुकसान हो सकता है, आपने बच्चों कि सुरक्षा के प्रति सचेत रहे बदायूं में कुत्ते द्वारा चाटने से एक मासूम बच्चे की रेबीज से मौत हो गयी। जिसके बाद परिवार और आसपास के लोग दहशत में हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक बच्चे के दो दर्जन से अधिक परिजन और पड़ोसी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंचे।

यह घटना करीब दो महीने पहले की है जब खेलते समय करीब दो वर्षीय अदनान पुत्र अनीस निवासी ग्राम सुजातगंज बेला को चोट लग गई थी, जिससे खून बहने लगा था। उसी दौरान पास के एक कुत्ते ने उसके घाव को चाट लिया था। परिजनों ने इसे सामान्य घटना मानकर अनदेखा कर दिया था। लेकिन कुछ दिन पूर्व बच्चे में रेबीज के लक्षण दिखने लगे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे झाड़फूंक वाले के पास ले गए रविवार को उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

Related Articles

Latest News